Ladki Bahin Yojana 8th Installment Date: लाडकी बहीण योजना की 8वीं किस्त इस दिन होगी जारी

Ladki Bahin Yojana 8th Installment: महाराष्ट्र सरकार गरीब, निराश्रित, विधवा, तलाकशुदा व जरूरतमंद विवाहित महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए माझी लाडकी बहीण योजना को चला रही है। जिसके तहत सरकार अब तक राज्य की लाभार्थी महिलाओं को 7 किस्तों का लाभ दे चुकी है। अब योजना के तहत सभी महिलाओं को 8वीं किस्त का इंतजार है।

Ladki Bahin Yojana 8th Installment

महिलाओं को योजना के तहत फरवरी 2025 में 8वीं किस्त दी जाने वाली है। आगे इस लेख हम आपको Ladki Bahin Yojana 8th Installment कब आएगा, इस राशि को प्राप्त करने के लिए क्या करना है और इसका स्टेटस कैसे देखें? ये सभी महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले है। अधिक जानकारी के लिए आप इस लेख के साथ अंत तक बने रहें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Ladki Bahin Yojana क्या है?

महाराष्ट्र सरकार ने 21 वर्ष से लेकर 65 वर्ष तक की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए माझी लाडकी बहीण योजना की शुरुआत की है। जिसके तहत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जा रही है। राज्य की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, निराश्रित व परिवार की एक अविवाहित बेटी को यह सहायता राशि प्राप्त होती है। योजना का लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है ताकि वे अपनी बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किसी पर निर्भर ना रहें और उन्हें सामाजिक सुरक्षा व परिवार में निर्णय लेने का अधिकार प्राप्त हो।

अब तक 2 करोड़ से अधिक महिलाओं को 7 किस्तों का लाभ प्राप्त हो चुका है और अब महिलाएं इस योजना की 8वीं किस्त के जारी होने का इंतजार कर रही हैं जो कि फरवरी महीने में ही महिलाओं को दी जानी है। यह किस्त महिलाओं को कब मिलेगी और इसके लिए उन्हें क्या करना होगा इसकी अधिक जानकारी के लिए यह लेख पढ़ना जारी रखे आगे आपको पूरी जानकारी मिलेगी।

Ladki Bahin Yojana 8th Installment Date

माझी लाडकी बहीण योजना के तहत सरकार हर महीने की 15 तारीख के आस-पास लाभार्थी महिलाओं को 1500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। लेकिन हाल ही में 7वीं किस्त की राशि जारी होने में देर लगी क्योंकि 7वीं किस्त ट्रांसफर करने से पहले सरकार ने लगभग 3 करोड़ 65 लाख महिलाओं के आवेदन पत्र की दोबारा जांच की और इस कार्यवाही में लगभग 65 लाख महिलाओं को अपात्र घोषित करके उनके आवेदन खारिज किए गए क्योंकि ये महिलाएं गलत तरीके से योजना का लाभ ले रहीं थीं। इसके बाद पात्र महिलाओं को 7वीं किस्त की राशि 2 से 3 चरणों में 24 से 31 जनवरी 2025 के बीच प्रदान की गई।

अब इस योजना के तहत लगभग 3 करोड़ महिलाओं को 8वीं किस्त का लाभ दिया जाना है तो संभावना है कि इस बार भी 2 से 3 चरणों में महिलाओं को यह किस्त प्राप्त हो सकती है। सरकार ने अभी तक Ladki Bahin Yojana 8th Installment Date Out नहीं किया है लेकिन संभावना है कि महिलाओं को यह किस्त 15 फरवरी से 25 फरवरी 2025 के बीच कभी भी दी जा सकती है। इसके लिए महिलाओं को बैंक खाते में डीबीटी एक्टिव रखना होगा ताकि जब भी सरकार इस योजना की 8वीं किस्त जारी करे, तब पैसे सुरक्षित रूप से बैंक खाते में जमा हो जाएं।

लाडकी बहीण योजना की 8वीं किस्त में कितने रुपए मिलेंगे?

माझी लाडकी बहीण योजना 7वीं किस्त के तहत राज्य सरकार ने पात्र महिलाओं को 1500 रुपए की सहायता राशि वितरित की। हालाकि विधानसभा चुनाव के दौरान महाराष्ट्र सरकार ने योजना के तहत पंजीकृत 3 करोड़ 60 लाख लाभार्थी महिलाओं को 2100 रुपए देने का आश्वासन दिया था लेकिन 6वीं और 7वीं किस्त में महिलाओं को 1500 रुपए ही दिए गए। अतः 8वीं किस्त के तहत भी महिलाओं को 1500 रुपए ही दिए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार Majhi Ladki Bahin Yojana 3.0 Registration जल्द ही शुरू होने वाला है जिसमें उन महिलाओं को आवेदन करने का मौका मिलेगा जो किसी कारणवश पहले व दूसरे चरण में आवेदन नहीं कर पाईं। अतः इस चरण में लाभार्थी महिलाओं का चयन होने के बाद सभी महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए की धनराशि वितरित की जा सकती है। लेकिन सटीक जानकारी के लिए आपको सरकार द्वारा आधिकारिक अधिसूचना के जारी होने का इंतजार करना होगा।

श्रीराम फाइनेंस कंपनी दे रही 5 लाख तक का लोन, ऐसे करे अप्लाई

Majhi Ladki Bahin Yojana 8th Kist के लिए पात्रता

  • लाडकी बहीण योजना के अंतर्गत केवल महाराष्ट्र राज्य की स्थाई निवासी महिलाओं को 8वीं किस्त का लाभ मिलेगा।
  • इसके लिए महिला की उम्र 21 वर्ष से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • महिला या महिला के परिवार में कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
  • आवेदिका के परिवार में कोई आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • महिला के पास खुद का बैंक अकाउंट होना चाहिए।
  • बैंक खाते में डीबीटी चालू होना चाहिए।
  • आवेदिका महिला के परिवार के पास ट्रैक्टर के अलावा कोई चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।

Majhi Ladki Bahin Yojana 8th Installment Status

  • सबसे पहले आप माझी लाडकी बहीण योजना की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कीजिए।
  • इस वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर जाने के बाद दिए गए विकल्प “अर्जदार लॉगिन” पर क्लिक कीजिए।
  • आपके सामने एक लॉगिन पेज खुल कर आएगा, यहां अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन कीजिए।
  • पोर्टल पर लॉगिन कर लेने के बाद दिए गए महत्वपूर्ण विकल्पों में से “भुगतान स्थिति” विकल्प पर क्लिक कीजिए।
  • फिर एक पेज खुलकर आएगा, यहां आप अपना आवेदन क्रमांक और captcha code दर्ज कीजिए।
  • अब दिए गए “सबमिट” के बटन पर क्लिक कर लीजिए। इतना करने के बाद आपको लाडकी बहीण योजना 8वीं किस्त का पेमेंट स्टेटस मिल जाएगा।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon