Bihar eNibandhan Portal Registration, Login: निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग बिहार द्वारा भूमि पंजीकरण, विवाह पंजीकरण, और अन्य निबंधन सेवाओं को आसान बनाने के लिए एक ऐसे पोर्टल को विकसित किया गया है जहां पर ये सभी कार्य ऑनलाइन किए जा सकते हैं। इस पोर्टल का नाम Bihar eNibandhan Portal है। आप इस पोर्टल का लाभ उठाकर भूमि पंजीकरण, विवाह पंजीकरण, प्रमाणित प्रतिलिपि की प्राप्ति जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य घर बैठे आसानी से कर सकते है।
![Bihar eNibandhan Portal](https://bscb.co.in/wp-content/uploads/2025/02/Bihar-eNibandhan-Portal-1024x576.webp)
ई-निबंधन पोर्टल का उपयोग करने के लिए आपको पहले यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी, ये आपको कैसे प्राप्त होगा और उसके बाद पोर्टल का इस्तेमाल कैसे करना है, ये आगे हम आपको बताएंगे। आज इस लेख में हम आपको eNibandhan Portal Bihar की विस्तृत जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। इसलिए आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
Bihar eNibandhan Portal क्या है?
बिहार सरकार ने राज्य के नागरिकों के लिए भूमि पंजीकरण, विवाह पंजीकरण और अन्य निबंधन सेवाओं को आसान बनाने के लिए एक पोर्टल लॉन्च किया है जिसका नाम eNibandhan Portal है। इस पोर्टल के तहत सरकार ने कई तरह की पंजीकरण प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बना दिया है। अब इस पोर्टल के माध्यम से आप कई महत्वपूर्ण कार्य जैसे भूमि पंजीकरण, दस्तावेज़ पंजीकरण, विवाह पंजीकरण, संस्था पंजीकरण, भूमि पंजीकरण के लिए ऑनलाइन चालान जमा करना और प्रमाणित प्रतिलिपि प्राप्त करना आदि कार्य घर बैठे कर सकते हैं।
साथ ही इस पोर्टल में भूमि के रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करने की सुविधा भी शामिल की गई है। इस तरह एक ही मंच पर सभी प्रकार के सरकारी काम संभव हो गए हैं जिससे धन व समय, दोनों की बचत सुनिश्चित हो गई है। अधिक जानकारी के लिए लेख को पढ़ना जारी रखें।
eNibandhan Portal Bihar का उद्देश्य क्या है?
बिहार राज्य सरकार ने ई-निबंधन पोर्टल को इसलिए लॉन्च किया है ताकि कोई भी नागरिक आसानी से पंजीकरण संबंधी सेवाओं का लाभ ले सकें। इस पोर्टल का उद्देश्य निबंधन सेवाओं को सरल बनाना और सरकारी कार्यों में पारदर्शिता लाना है। ये पोर्टल निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग द्वारा संचालित की जा रही है और इसमें पंजीकरण सेवाओं के अतिरिक्त भूमि की सरकारी दर, पंजीकरण शुल्क, और अन्य जानकारियां प्राप्त की जा सकती है।
बिजनेस शुरू करने के लिए मिलेगा 50 लाख रूपये तक का लोन, ऐसे करे आवेदन
ई-निबंधन पोर्टल बिहार के लाभ क्या हैं?
- eNibandhan Portal Bihar के तहत पंजीकरण संबंधित सेवाएं डिजिटल रूप में उपलब्ध है।
- इससे अब नागरिकों को पंजीकरण कार्यों के लिए किसी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है।
- सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन होने से समय की बचत होगी और पारदर्शिता आएगी।
- इस पोर्टल पर भूमि की सरकारी मूल्य आसानी से चेक कर सकते हैं।
- यहां चालान शुल्क ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है।
ई-लाभार्थी भुगतान की स्थिति ऐसे चेक करें, देखें पूरा प्रोसेस
Bihar eNibandhan Portal Login कैसे करें?
ई-निबंधन पोर्टल बिहार की सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आपको पहले इस पोर्टल पर उपयोगकर्ता आईडी एवं पासवर्ड बनाना होगा, इसके लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें –
- सबसे पहले आप eNibandhan Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- पोर्टल पर जाने के बाद मुख्य पृष्ठ पर दिए गए विकल्प “Login” विकल्प पर क्लिक करें।
- अब अगले चरण में आप “Citizen Login” के विकल्प पर क्लिक करें।
- फिर आपको “New User Please Sign Up Here” का विकल्प मिलेगा, इस पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलकर आएगा जिसमें आप नाम, पता, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद सभी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन कर लेंगे।
- इस तरह आपको आपकी यूजर आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा जिससे आप पोर्टल पर लॉगिन कर लेंगे।
एलपीजी गैस सब्सिडी कैसे चेक करे? देखें पूरा प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप
Bihar eNibandhan Portal पर भूमि की सरकारी दर कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आप eNibandhan Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- पोर्टल पर जाने के बाद मुख्य पृष्ठ पर दिए गए विकल्प “Login” विकल्प पर क्लिक करके लॉगिन कर लेंगे।
- अब दिए गए महत्वपूर्ण विकल्पों में से “Property Valuation” विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद “View MVR” विकल्प का चयन करेंगे।
- इतना करने के बाद नया पेज खुलकर आएगा जिसमें भूमि से संबंधित जानकारी जैसे पता, क्षेत्रफल आदि दर्ज करेंगे।
- फिर जानकारी सबमिट करते ही आपके सामने भूमि की सरकारी दर प्रदर्शित हो जाएगी।
Bihar eNibandhan Portal पर चालान शुल्क कैसे जमा करें?
- सबसे पहले आप eNibandhan Portal की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- पोर्टल पर जाने के बाद मुख्य पृष्ठ पर दिए गए विकल्प “Login” विकल्प पर क्लिक करके लॉगिन कर लेंगे।
- लॉगिन करने के बाद दिए गए महत्वपूर्ण विकल्पों में से “Payment” पर क्लिक करेंगे।
- अब इसके बाद “Make Payment” विकल्प का चयन करेंगे।
- फिर अगले पेज में भूमि का क्षेत्रफल, प्रकार, और मूल्य दर्ज करेंगे।
- इसके बाद चालान शुल्क की राशि दिखेगी जिसका ऑनलाइन भुगतान कर देंगे।
ई-निबंधन पोर्टल पर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट कैसे बुक करें?
- भूमि रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करने हेतु पहले eNibandhan Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- अब पोर्टल पर लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके लॉगिन कर लें।
- इसके बाद दिए गए “अपॉइंटमेंट” विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद “अपॉइंटमेंट बुक करें” का चयन करें।
- नए पेज में भूमि और अपनी सुविधा के अनुसार तिथि का चयन करें।
- अंत में बुकिंग कन्फर्म होने के बाद निर्धारित तिथि पर रजिस्ट्री कार्यालय में जाकर भूमि पंजीकरण करवा लेंगे।
ई-निबंधन पोर्टल बिहार में भूमि पंजीकरण कैसे करें?
- सबसे पहले आप eNibandhan Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- पोर्टल पर जाने के बाद मुख्य पृष्ठ पर दिए गए विकल्प “Login” विकल्प पर क्लिक करके लॉगिन कर लेंगे।
- इसके बाद “Document Registration” विकल्प पर क्लिक करेंगे।
- अभी “Entry for Registration” पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म सही से भरेंगे।
- अंत में आवेदन सबमिट कर देंगे।