PM Vishwakarma Toolkit E Voucher: केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा टूलकिट ई वाउचर को हाथ व औज़ार का उपयोग करने वाले कारीगरों के लिए बनाया गया है। उम्मीदवारों को प्रधानमंत्री टूलकिट ई वाउचर के माध्यम से 15,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी जिसका उपयोग वह अपने काम के लिए काम मे आने वाले औज़ार खरीद सकते है और अपने व्यवसाय को बढ़ावा दे सकते है।
![PM Vishwakarma Toolkit E Voucher](https://bscb.co.in/wp-content/uploads/2025/01/PM-Vishwakarma-Toolkit-E-Voucher--1024x576.webp)
प्रधानमंत्री टूलकिट ई वाउचर का लाभ सिर्फ कारीगरों को ही दिया जाएगा, इस योजना से देश के कारीगरों को कई प्रकार के लाभ होने वाले है। अगर आप भी एक कारीगर है और इस योजना से लाभ लेना चाहते है तो आपको इसमे आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए आपको क्या-क्या करना होगा, किन-किन दस्तावेजो की जरूरत पड़ेगी, पात्रताएं क्या है आदि की सम्पूर्ण जानकारी इस आर्टिकल मे दी गई है इसलिए इस अंत तक जरूर पढ़ें।
PM Vishwakarma Toolkit E Voucher का विवरण
आर्टिकल का नाम | PM Vishwakarma Toolkit E Voucher |
योजना का नाम | पीएम विश्वकर्मा योजना |
शुरू की गई | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा |
संबंधित मंत्रालय | सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय |
लाभार्थी | पारंपरिक कारीगर और शिल्पकार |
आर्थिक सहायता राशि | 15000 रुपए |
श्रेणी | केंद्र सरकारी योजना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://pmvishwakarma.gov.in/ |
PM Vishwakarma Toolkit E Voucher को शुरू करने का उद्देश्य
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व मे PM Vishwakarma Toolkit E Voucher की शुरुआत की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को टूलकिट खरीदने के लिए आर्थिक सहायता राशि देना है ताकि वह अपना काम आसानी से कर सके। इस योजना के अंतर्गत सरकार कारीगरों को 15,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस योजना के माध्यम से 18 श्रेणी के कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु टूलकिट का लाभ दिया जाएगा, इस योजना से कारीगर आत्मनिर्भर बन पाएंगे और अपने क्षेत्र मे बेहतरीन कारीगर हो सकेंगे।
PM Vishwakarma Toolkit E Voucher के लाभ
केंद्र सरकार द्वारा टूलकिट ई वाउचर को शुरू करने से कारीगरों को कई तरह के लाभ होंगे जैसे कि:-
- इस योजना मे 18 श्रेणी से जुड़े पारंपरिक कारीगरों एंव शिल्पकारों को लाभ दिया जाएगा।
- योजना के तहत टूलकिट खरीदने पर 15,000 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।
- इस योजना की खास बात यह है की इसमे दी जाने वाले राशि DBT के माध्यम से सीधा लाभार्थियो के बैंक खातो मे भेजी जाएगी।
- असंगठित क्षेत्रों मे हाथो और औज़ारो को कम करने के लिए मुफ्त मे टूलकिट दिये जाएंगे।
- इस योजना से कारीगर आत्मनिर्भर बन पाएंगे और अपने क्षेत्र मे एक बेहतरीन कारीगर बन सकेंगे।
स्वरोजगार के लिए सरकार दे रही है 10 लाख तक का लोन, जाने आवेदन प्रक्रिया
PM Vishwakarma Toolkit E Voucher का लाभ किस-किसको मिलेगा?
- लोहार
- सुनार
- कुम्हार
- मजदूर
- मोची
- राजमिस्त्री
- झाड़ू बनाने वाले
- नाई
- माला बनाने वाले
- धोबी
- दर्जी
- मछुआरे
- ताला बनाने वाले
- नांव बनाने वाले
- कारपेंटर
- खिलौने बेचने वाले
- मूर्ति बनाने वाले
- बेलदार
PM Vishwakarma Toolkit E Voucher का लाभ लेने के लिए पात्रताएं
इस टूलकिट ई वाउचर का लाभ सिर्फ वहीं लोग ले सकते है जो नीचे दी गई सभी पात्रता शर्तो को पूरा करते है:-
- आवेदक भारत देश का निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- वह कारीगर या शिल्पकार को स्वरोजगार के लिए हाथो और औजारो से काम करते है वह इसके लिए पात्र है।
- इस योजना का लाभ एक परिवार से सिर्फ एक सदस्य को ही मिलेगा।
- सरकार कर्मचारी या उनके परिजन इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नहीं है।
राशन कार्ड की नई लिस्ट हो गई जारी, जल्दी चेक करे लिस्ट में अपना नाम
PM Vishwakarma Toolkit E Voucher के लिए जरूरी दस्तावेज़
इस ई वाउचर का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को आवेदन करना होगा और आवेदन के लिए उसके पास यह सभी दस्तावेज़ होने चाहिए जैसे कि:-
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- पैन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
PM Vishwakarma Toolkit E Voucher के लिए आवेदन कैसे करें?
जो कारीगर इस योजना से टूलकिट के लिए सहायता राशि लेना चाहते है वह नीचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करके आवेदन कर सकते है:-
- सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसका लिंक ऊपर दी गई सारणी मे दिया गया है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज़ खुल जाएगा।
- अब आपको होम पेज़ पर दिये गए “Login” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको “Applicant/Beneficiary Login” पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करने Login कर लेना है।
- इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, जिसे आपको भरना होगा।
- फॉर्म भर जाने के बाद आपको उसके सभी आवश्यक दस्तावेजो को अपलोड करना होगा।
- इसके बाद फॉर्म को “सबमिट” कर देना है।
निष्कर्ष
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत कारीगरों को टूलकिट ई वाउचर की सुविधा दी जाती है। जिसके तहत हाथ व औजारो से काम करने वाले कारीगरों को टूलकिट खरीदने के लिए सरकार द्वारा 15,000 रुपए की सहायता दी जा रही है। कारीगरों के उज्ज्वल भविष्य के लिए केंद्र सरकार ने टूलकिट ई वाउचर को शुरू किया है इसलिए ऐसे कारीगर जो टूलकिट खरीदने के लिए सक्षम नहीं है वह इस योजना से टूलकिट हेतु राशि प्राप्त कर टूलकित खरीद सकते है।