Rojgar Mela 2025: 12वीं पास के लिए रोजगार के अवसर, नोएडा में 5000 कंडक्टर भर्ती के लिए रोजगार मेला, यहां जाने पूरी जानकारी !

Rojgar Mela 2025: हमारे देश में समय-समय पर रोजगार अवसरों को उपलब्ध करवाने के लिए सरकार द्वारा रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता है। हाल ही में ऐसे ही एक और रोजगार मेले से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है, जिसे आपको अवश्य जानना चाहिए। यदि आप भी रोजगार मेला का इंतजार कर रहे हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा अवसर हो सकता है, क्योंकि उत्तर प्रदेश के नोएडा में जल्दी ही रोजगार मेला आयोजित होने जा रहा है, जिसमें आप हिस्सा लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

rojgar mela 2025

यदि आप जानना चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में यह रोजगार मेला कब होगा और इसमें कैसे भाग ले सकते हैं, तो आर्टिकल के अंत तक पढ़ें, जिससे आपको सभी आवश्यक जानकारी मिल जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Rojgar Mela 2025

उत्तर प्रदेश के नोएडा में 17 फरवरी को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा, इस रोजगार मेला भर्ती में यूपी परिवहन विभाग में कंडक्टर पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के तहत 5,000 महिला कंडक्टरों की नियुक्ति की जानी है। यह अवसर उन महिलाओं के लिए है, जो उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में कंडक्टर के रूप में काम करना चाहती है।

इस रोजगार मेले के माध्यम से महिला अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन प्रक्रिया जॉब फेयर के माध्यम से ही किया जायेगा। चयनित महिला अभ्यर्थियों को उनके गृह जनपद के डिपो में नौकरी दी जाएगी, जिससे उन्हें यात्रा करने में आसानी होगी।

रोजगार मेला की जानकारी

रोजगार मेला में महिला कंडक्टर की होने वाली भर्ती आधार पर की जा रही है। इसका आयोजन यूपी के नोएडा में 17 फरवरी किया जायेगा, जिसमें आसपास के युवाओं और महिलाओं को क्षेत्रीय कार्यशाला के जरिए रोजगार के अवसर दिए जाएंगे।

आप महिला उम्मीदवारों के लिए यह जानकारी भी है कि आप यूपीएसआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट (upsrtc.up.gov.in) पर जाकर इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। वेबसाइट पर अलग-अलग क्षेत्रवार आवेदन लिंक भी उपलब्ध होंगे।

रोजगार मेला के लिए आयु सीमा

रोजगार मेला में शामिल होने के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है:

  1. मेले में भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गयी है।
  2. मेले में भर्ती के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है।
  3. अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।
  4. चयनित उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जाएगा।

रोजगार मेला में कौन शामिल हो सकता है?

उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाले रोजगार मेले में भाग लेने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही, उम्मीदवार के पास CCC (Course on Computer Concepts) सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है। महिला उम्मीदवारों को स्काउट गाइड, एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना), एनसीसी (राष्ट्रीय कैडेट कोर), उत्तर प्रदेश कौशल विकास निगम, या उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय आजीविका मिशन जैसी संस्थाओं से प्रशिक्षण प्राप्त होने पर प्राथमिकता दी जाएगी।

रोजगार मेला के लिए आवश्यक दस्तावेज

भर्ती प्रक्रिया में यदि आप भाग लेने जा रहे हो तो आपको निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी:

  1. आधार कार्ड
  2. कंडक्टर लाइसेंस
  3. मूल निवास प्रमाण पत्र
  4. हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट
  5. मोबाइल नंबर
  6. जाति प्रमाण पत्र
  7. ईमेल आईडी

रोजगार मेले के अंतर्गत चयन प्रक्रिया व वेतन

रोजगार मेले से चयनित महिला उम्मीदवारों की एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इस मेरिट सूची के आधार पर ही महिलाओं को कंडक्टर के पद के लिए नियुक्त किया जाएगा। चयनित महिलाओं को संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर निर्धारित वेतन प्रदान किया जाएगा, जो संविदा चालकों और परिचालकों के लिए निर्धारित वेतन के अनुरूप होगा।

इस भर्ती प्रक्रिया और रोजगार मेले से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए, महिलाएं अपने नजदीकी परिवहन निगम के डिपो से संपर्क कर सकती हैं।

इस रोजगार मेले में भाग लेकर, महिलाएं उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में कंडक्टर के रूप में रोजगार प्राप्त कर सकती हैं और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा सकती हैं।

Aadhar Supervisor Certificate 2025: फ्री में आधार सुपरवाइजर सर्टिफिकेट बनवाएं, जानें स्टेप बाई स्टेप

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon