Union Budget 2025: 1 फरवरी 2025 को संसद में पेश किया जाएगा, जाने विस्तृत जानकारी !

Union Budget 2025: नरेंद्र मोदी सरकार 3.0 अपना पहला पूर्ण बजट 1 फरवरी 2025 को पेश करने जा रही है। बजट 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया जायेगा। यह तीसरी बार मोदी सरकार बनने के बाद पहला अवसर है, जब बजट 1 फरवरी को पेश किया जायेगा। इस बजट में सरकार आयकर स्लैप में बदलाव कर सकते है। जिसमे आयकर छूट, आयकर सीमा और कर कानून को सरल करने पर विचार कर रही है।

विशेषज्ञों के अनुसार यह बजट ऐतिहासिक बजट हो सकता है, इस बजट में सरकार द्वारा उद्योगों और जनता के लिए बहुत बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। अगर आप Union Budget 2025 से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आज के इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको यूनियन बजट से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले हैं आप इस जानकारी की सहायता से बहुत आसानी इस बजट के बारे में जान पाएंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Union Budget 2025

दोस्तों जैसे-जैसे केंद्रीय बजट करीब आ रहा है वैसे-वैसे लोगों के बीच आयकर स्लैब को लेकर चर्चा बढ़ती जा रही है बहुत जल्द ही मोदी 3.0 का दूसरा बजट बस कुछ ही दिनों बाद संसद में पेश होने वाला है और इस बजट से आयकर दाताओं को बहुत उम्मीद है इस बजट में मुख्य बिंदु नए आयकर स्लैब पर है और इस केंद्रीय बजट में सरकार महंगाई पर ध्यान रखते हुए आयकर में काफी हद तक छूट प्रदान कर सकती है।

Union Budget 2025 को बनाने की प्रक्रिया कब शुरू हुई?

केंद्रीय बजट 2025 को वित्त मंत्रालय द्वारा अक्टूबर 2024 में बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी आगामी वित्तीय वर्ष के लिए वित्तीय अनुमान और जरूरत के अंतिम रूप देने के लिए विभिन्न मंत्रालय के साथ चर्चा की गई थी और 2014 में भारतीय जनता पार्टी ने शासन में आते ही कई पारंपरिक बजट को समाप्त कर दिया था और सरकार द्वारा कई नए बजट बनाए जाते हैं।

Union Budget 2025 से क्या उम्मीदें हैं?

केंद्रीय बजट 2025 से सबसे ज्यादा उम्मीदें इस समय सरकारी नौकरी करने वाले कर्मचारियों को हैं क्योंकि इस बजट में सरकार सरकारी कर्मचारी को इनकम टैक्स में काफी राहत प्रदान करने वाली है इस बजट में सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों और उद्योगों के लिए बहुत से ऐसे नियम एवं कानून ले जाएंगे जिससे उन्हें अत्यधिक लाभ हो जानकारों के मुताबिक इस आने वाले बजट को एक ऐतिहासिक बजट माना जा रहा है।

  • आवास लोन पर ब्याज में छूट:- सरकार द्वारा इस बजट में धारा 24(b) के अंतर्गत आवास लोन पर ब्याज छूट की सीमा को 2 लाख रुपए से बढ़ाकर 3 लाख रुपए तक किए जाने की संभावना हैं।
  • आयकर छूट सीमा में वृद्धि:- इस बजट में आयकर छूट सीमा 3 लाख रुपए तक बढ़ाई जा सकती हैं।
  • धारा 80C की सीमा:- इस बजट में निवेश पर टैक्स की छूट सीमा को 2.5 लाख रुपए तक बढ़ाए जाने की उम्मीद की जा रही है।
  • EV पर सब्सिडी की घोषणा:- इस बजट में माननीय श्री वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को भी बड़ा तोहफा प्रदान कर सकती है ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए इस बजट में बहुत बड़ा ऐलान हो सकता है।
  • खाद में सब्सिडी बढ़ाने की उम्मीद:- इस बजट में किसानों के लिए एक बहुत ही सुनहरा मौका प्रदान किया जा सकता है इस बजट में सरकार खादो पर सब्सिडी बढ़ाने की घोषणा कर सकती है।
  • 10 लाख रुपए तक की आय पर नहीं लगेगा टैक्स:- इस बजट में माननीय वित्त मंत्री द्वारा 10 लाख रुपए तक की आय को टैक्स फ्री करने की घोषणा इस बजट में की जा सकती हैं।

Union Budget 2025 कब आएगा?

केन्द्रीय बजट 2025 पर माननीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 01 फरवरी 2024 को इस बजट पर लोक सभा में भाषण देगी और इस बजट को वित्त मंत्री द्वारा लोक सभा के सभी सदस्यों के सामने पेश किए जाएगा परन्तु वित्त मंत्री 31 जनवरी 2025 को एक आर्थिक सर्वे भी पेश करेगी।

केंद्रीय संसद बजट सत्र कब तक चलेगा?

केंद्रीय सांसद बजट 31 जनवरी 2025 को शुरू होने वाला है और यह बजट सत्र 4 अप्रैल 2025 को खत्म होगा इसमें 1 फरवरी 2025 को बजट पेश किया जाएगा भारत के राष्ट्रपति माननीय श्री द्रौपदी मुर्मू 31 जनवरी 2025 को सदनों के दोनों संयुक्त बैठकों को संबोधित करेंगी संसद में 14 फरवरी से लेकर 09 मार्च तक अंतर सत्र अवकाश रहेगा यह अवकाश 10 मार्च को खत्म होगा अवकाश के खत्म होने के पश्चात दोनों सदनों की बैठक फिर से शुरू होगी।

PM Mudra Loan Yojana 2025

PM Shram Yogi Mandhan Yojana 2025

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon