Ladli Behna Yojana 22th Installment : मध्य प्रदेश मे महिलाओ के लिए चलाई जा रही लाड़ली बहना योजना के तहत हर महीने महिलाओ को ₹1250 की सहायता राशि दी जाती है। अब तक पात्र महिलाओ के खाते में लाडली बहना योजना की 21 किस्ते जारी की जा चुकी है। इस किस्त के 1250 रूपए मुख्यमंत्री जी ने 10 फरवरी को जारी किये थे।

इसके बाद अब सभी महिलाएं यह जानना चाहती है कि उनके खाते में लाडली बहना योजना की 22वीं किस्त कब आएगी। मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना का लाभ राज्य की लगभग 1.2 करोड़ से ज्यादा महिलाओ को मिल रहा है। अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी महिला है तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें क्यूंकि आगे इस आर्टिकल में हम आपको लाडली बहना योजना की 22वीं किस्त कब आएगी इसकी पूरी जानकारी देने वाले है।
जाने क्या है एमपी लाडली बहना योजना?
केंद्र सरकार के साथ साथ राज्य सरकारे भी अपनी जनता के लिए लाभकारी योजनाए चलाती है। ऐसे में मध्य प्रदेश सरकार की बात करे तो वह अपनी राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओ के लिए लाड़ली बहना योजना नामक योजना चला रही है। महिलाओ को प्रतिमाह ₹1250 की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में जमा की जाती है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और परिवार में उनकी भूमिका को सशक्त बनाना है।
Ladli Behna Yojana 22th Installment
मध्य प्रदेश सरकार की और से पिछले महीने 10 फरवरी को लाभार्थी महिलाओ के खाते में 1250 रूपए ट्रांसफर किये थे। अब महिलाओ को अपनी अगली क़िस्त यानि की 22वी क़िस्त के इंतजार है। इस बारे में सरकार ने कोई खास जानकारी नहीं दी है, लेकिन कुछ ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक यह क़िस्त 5 मार्च 2025 से 10 मार्च 2025 के बीच जारी हो सकती है। यह पैसे केवल उन महिलाओ को दिए जाने वाले है जो लाड़ली बहना योजना के पात्र है। लाडली बहना योजना में सरकार सिर्फ 21 से लेकर 60 वर्ष की आयु वाली महिलाओ को आर्थिक मदद प्रदान करती है।
श्रीराम फाइनेंस कंपनी दे रही 5 लाख तक का लोन, ऐसे करे अप्लाई
जाने कैसे चेक करे अपना स्टेटस ?
अगर आप मध्यप्रदेश लाड़ली बहना योजना की क़िस्त चेक करना चाहते है तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करे।
- 22वी क़िस्त चेक करने के लिए सबसे पहले MP लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट ” https://cmladlibahna.mp.gov.in/ ” पर जाये।
- वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” के ऑप्शन पर क्लिक करे।
- इस पर क्लिक करते ही आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा। इस पेज पर “रजिस्ट्रेशन नंबर/ समग्र आईडी” डालें।
- इसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा कोड को भरे और ओटीपी वेरीफिकेशन करे।
- अब आपके सामने लाड़ली बहना योजना के सभी पेमेंट की जानकारी आ जाएगी।
- इस तरह आप चेक कर सकते है कि आपको अगली क़िस्त मिलेगी या नहीं।
सिर्फ इन लोगों को मिलेगा गारंटी रोजगार, यहाँ से चेक करे अपना नाम
एमपी लाडली बहना योजना की पात्रता
ऐसा जरूरी नहीं है कि सरकार की और से चलाई जा रही इस लाड़ली बहना योजना का लाभ सभी महिलाओ को दिया जा रहा है। इसका लाभ केवल उन महिलाओ को ही दिया जाएगा जो योजना की पात्रताओं को पूरा करती हो। सबसे पहले महिला मध्यप्रदेश की स्थाई निवासी होनी चाहिए। आवेदन करने वाली महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अगर आवेदक महिला की सालाना इनकम 2.50 लाख से अधिक है तो इसका लाभ नहीं दिया जाएगा। महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।